फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बरौनी स्पेशल ट्रेन में युवती से छेड़छाड़, आरोपी यात्री गिरफ्तार

Thu, 22 Oct 2026 12:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने बुधवार को बरौनी स्पेशल ट्रेन में सफर कर रही एक यात्री की पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। चलती ट्रेन में आरोपी ने घटना की। टूंडला जंक्शन पर ट्रेन रुकते ही पुलिस ने आरपीएफ के सहयोग से आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

हरियाणा के पानीपत की रहने वाली 22 वर्षीय युवती अपने पिता के साथ बिहार के मुजफ्फरपुर से नई दिल्ली जा रही थी। वे ट्रेन संख्या 02563 (नई दिल्ली स्पेशल फेयर क्लोन) के कोच संख्या बी-6 में सवार थे। बुधवार तड़के करीब पौने चार बजे, जब ट्रेन कानपुर स्टेशन से आगे निकली, तो उसी कोच में सवार एक अन्य यात्री ने सीट पर लेटी युवती के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती के विरोध करने और शोर मचाने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई।
घटना की सूचना तुरंत रेलवे सुरक्षा बल और कंट्रोल को दी गई। जैसे ही ट्रेन टूंडला जंक्शन पर पहुंची, पहले से मुस्तैद जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने आरोपी को ट्रेन से हिरासत में ले लिया। थाना जीआरपी प्रभारी विश्वनाथ मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान असद निवासी गारहरा वार्ड नंबर-18, थाना गारहरा, बेगूसराय (बिहार) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पीड़िता की तहरीर पर छेड़छाड़ व संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। रेलवे पुलिस की इस तत्परता से यात्रियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें