फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में ट्रक चालक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
एका (फिरोजाबाद)। एका थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर पाट निवासी युवक की आगरा के ट्रांसपोर्ट नगर में मंगलवार को ह्दयगति रुकने के कारण मौत हो गई। देररात परिजन शव लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। परिजन ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

दयाशंकर (40) ट्रक चालक है। मंगलवार को वह ट्रक ठीक कराने आगरा ट्रांसपोर्ट नगर गया था। इस दौरान उसकी मौत हो गई। आधार कार्ड और फोन नंबर के माध्यम से परिजन को क्षेत्रीय लोगों ने सूचना दी। मौत की खबर सुनते ही परिजन में कोहराम मच गया। वे मौके पर पहुंचे और शव को लेकर देररात सरकारी ट्रामा सेंटर आए। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाकर एका पुलिस को खबर दी। बुधवार को जिला अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। थानाध्यक्ष एका नरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि युवक की मौत ह्दयगति रुकने के कारण हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें