फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ससुराल से लाैटा युवक फूट-फूटकर रोया..पत्नी का बताया ऐसा कारनामा, परिजन भी सहम गए; फिर जहर खाकर दी जान

Tue, 10 Jun 2025 08:58 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

ससुराल में बेइज्जती से युवक इस कदर आहत हुआ कि उसने घर लाैटने के बाद जहर खा लिया। इससे उसकी माैत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
 
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के फरिहा में ससुराल से लौटकर युवक की जहर खाकर आत्महत्या के मामले में फरिहा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। भाई ने तहरीर दी है कि शादी के लिए ससुराल वालों ने एक लाख रुपये की मांग की। रकम देने में असमर्थता जताने पर उसे वहां बेइज्जत कर आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


फरिहा में गांव सुनाव निवासी हेमेंद्र ने तहरीर दी है कि उसका भाई 35 वर्षीय नीरेंद्र प्रताप 7 जून को चचिया ससुर की बेटी की शादी में दबरई बाइक से गया था। वहां पर पत्नी प्रियंका, ससुर मोहर सिंह, साले बबलू, कुलदीप और यशपाल सिंह निवासीगण दबरई, मटसेना उससे एक लाख रुपये मांगे। इस पर आरोपियों ने कहा कि अगर लाख रुपये नहीं दे सकते तो तुम्हारी जिंदगी को लानत है। 

 
विज्ञापन

सबके सामने हुई बेइज्जती से आहत होकर नीरेंद्र अकेले ही रविवार सुबह घर पहुंचा था। वह रो रहा था। घरवालों को पूरी बात बताने के बाद कमरे में गया। वहां जहर खा लिया। उपचार के दौरान नीरेंद्र की सोमवार सुबह मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर पत्नी, ससुर, सालों समेत अन्य पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें-UP: 51 किलो गांजे के साथ चार तस्कर पकड़े...कार में ऐसी जगह छिपाया माल, देखकर पुलिस भी चकरा गई; 40 लाख कीमत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें