फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 51 किलो गांजे के साथ चार तस्कर पकड़े...कार में ऐसी जगह छिपाया माल, देखकर पुलिस भी चकरा गई; 40 लाख कीमत

Tue, 10 Jun 2025 08:23 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

टीम ने तस्करों की कार की जांच की तो म्यूजिक सिस्टम और डिग्गी में विशेष बॉक्स मिला। इसमें 51 किलो गांजा छिपाकर रखा गया था। 
विज्ञापन
पकड़े गए तस्कर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 51 किलो गांजे के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी उड़ीसा से राजस्थान के कोठपुतली तक गांजा ले जा रहे थे। 
विज्ञापन


डिप्टी एसपी और एंटी नारकोटिक्स यूनिट प्रभारी उमेश पवार के मुताबिक, एंटी नारकोटिक्स प्रभारी हरविंदर मिश्रा को सूचना मिली थी। इस पर पचोखरा पुलिस के साथ निहाल सिंह की पुलिया पर चेकिंग की गई। एक अर्टिगा कार को रोककर तलाशी ली गई।

 
विज्ञापन

कार की जांच में म्यूजिक सिस्टम और डिग्गी में विशेष बॉक्स मिला। इसमें 51 किलो गांजा छिपाकर रखा गया था। गिरफ्तार आरोपियों में हरियाणा के इंदरगढ़ का प्रहलाद और राजस्थान के बहरोड़ के रामबाबू, रवि यादव और ईश्वर दयाल शामिल हैं। 

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लंबे समय से गांजे की तस्करी कर रहे हैं। उड़ीसा से सस्ते में गांजा खरीदकर राजस्थान में ऊंचे दामों पर बेचते हैं। जब्त किए गए गांजे की कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई है।

http://
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें