फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: वीडियो बनाते हुए युवती से किया घिनौना काम, दोस्तों को भी भेजा; फिर जो हुआ... यकीन नहीं कर पाएंगे आप

Tue, 30 Jul 2024 08:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

सुहागनगरी में युवक ने काम दिलाने के बहाने युवती से दुष्कर्म किया। वीडियो बनाकर दोस्तों को भी भेजा। उन्होंने इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। 
विज्ञापन
demo, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में कौशल विकास केन्द्र पर सिलाई-कढ़ाई करने वाली युवती से युवक ने काम दिलाने के बहाने दुष्कर्म किया। साथ ही उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। इसे अपने दोस्तों को शेयर कर दी। उन्होंने युवती की अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। जो वायरल हो गई। युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


मामला शिकोहाबाद थाना क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली युवती, कौशल विकास केन्द्र पर सिलाई-कढ़ाई का काम करने जाती है। उससे बीते अप्रैल माह में एक युवक की मुलाकात हुई। वह अक्सर युवती से आते-जाते समय बातचीत करता था। एक दिन युवक काम दिलाने के बहाने मैडम से मिलवाने के लिए युवती को अपने साथ ले गया। जहां उसने युवती के साथ जबरन दुष्कर्म किया। 

दुष्कर्म करने के बाद उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। इसके आधार पर युवती को अक्सरकर ब्लैकमेल करके उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। उसने यह वीडियो अपने दोस्तों को शेयर कर दी। जिन्होंने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जब यह जानकारी युवती के परिजनों को हुई, तो उनके पैरोंतले जमीन खिसक गई। युवती की मां ने थाने आकर घटना की तहरीर पुलिस को दी। 
 
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर दुष्कर्म करने के आरोपी प्रांशु निवासी दुधरई खेड़ा, साहिल एवं करन निवासीगण डंडियामई थाना शिकोहाबाद के खिलाफ आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। इंस्पेक्टर क्राइम रमेश चन्द्र का कहना है कि तहरीर के आधार पर उक्त तीनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें