फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से सरेराह छेड़छाड़: 'चेहरे पर तेजाब फेंककर बर्बाद कर देंगे जिंदगी' विरोध पर की गाली-गलौज व मारपीट

Sat, 17 Jun 2023 09:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में किशोरी से सरेराह छेड़छाड़ की गई। आरोपी ने कहा कि चेहरे पर तेजाब फेंककर बर्बाद कर जिंदगी देंगे। विरोध पर गाली-गलौज व मारपीट की। 
विज्ञापन
किशोरी से सरेराह छेड़छाड़ (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक युवक ने किशोरी के ऊपर तेजाब फेंककर जलाने की धमकी दी है। पीड़िता व परिवार के लोग युवक की शिकायत करने उसके घर पहुंचे तो उसके परिजन ने भी उसके साथ गाली-गलौज की। साथ ही भगा दिया। इस पर पीड़ित ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। 

रास्ते में आरोपी ने छेड़छाड़ की

मामला शिकोहाबाद नगर के एक मोहल्ले का है। पीड़ित का आरोप है कि उसकी नातिन पढ़ने जाती है। आते-जाते में मोहल्ले एक युवक आए दिन उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करते हैं। पीड़िता की नातिन 15 जून को एक डॉक्टर के यहां पर अंगुली में मरहम पट्टी कराने के लिए जा रही थी। आरोपी ने रास्ते में छेड़छाड़ की। छात्रा ने परिजन को घटना की जानकारी दी। 

विज्ञापन


यह भी पढेंः- साजन के इंतजार में बैठी रही दुल्हन: दूल्हे राजा को मंडप से उठा ले गई पुलिस, हकीकत जान उड़ गए लोगों के होश

विज्ञापन

पीड़िता व परिजन से ही मारपीट करने की कोशिश

परिजन आरोपी युवक के घर शिकायत करने पहुंचे की तो आरोपी व उसका परिवार गाली गलौच करते हुए घर में मारपीट का प्रयास करने लगे। आरोपी ने छात्रा को धमकी दी कि अगर वह रास्ते में दिखाई दी तो उसके चेहरे पर तेजाब डाल कर उसे जला देगा। पीड़ित ने मामले की थाने में तहरीर दी है। 

यह भी पढेंः- साजन के इंतजार में बैठी रही दुल्हन: दूल्हे राजा को मंडप से उठा ले गई पुलिस, हकीकत जान उड़ गए लोगों के होश

आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही

पुलिस ने छेड़छाड़ सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दोनों पक्षों में समझौता का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें