फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: भांजे के जन्मदिन पर बहन के घर आया युवक, रात में की पार्टी...सुबह इस हाल में मिला शव; मची चीख पुकार

Wed, 13 Sep 2023 05:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में भांजे के जन्मदिन पर बहन के घर युवक आया था। रात में पार्टी हुई। इसके बाद सुबह उसका शव नाले में पड़ा मिला। कि देखकर चीख पुकार मच गई। 
विज्ञापन
man demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में भांजे के जन्मदिन पर बहन के घर आए युवक की नाले में गिरकर मौत हो गई। घटना की जानकारी हुई तो परिजन में चीख पुकार मच गई। वह शव को बगैर पोस्टमॉर्टम कराए लेकर चले गए और अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


विमल किशोर (28) जनपद इटावा का निवासी था। विमल किशोर मंगलवार को अपनी बहन सुखदेवी के यहां नगला जयराम रूधेमई में आयोजित बच्चे के जन्मदिन कार्यक्रम में भाग लेने को आया था। रात करीब डेढ़ बजे विमल किशोर अपने पिता रामचंद को छोड़ने के लिए बाइक द्वारा नगला सिगमन आया था। वहां से वह वापस नहीं लौटा। 

यह भी पढ़ेंः- UP: कमरे में भरी थी गैस...माचिस जलाते ही हुआ तेज धमाका, पलक झपकते ही ढह गई दीवार; आसपास के घरों में आईं दरारें
विज्ञापन


सुबह किसी ग्रामीण की सूचना पर थाना चौकी कठफोरी पर तैनात एसआई भैयालाल नगला सिगमन स्थित नाला पर पहुंचे। नाला में एक युवक का शव मय बाइक नाला में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर विमल किशोर के परिजन भी वहां पहुंच गए। शव को देख परिजन विलाप करने लगे। शव विमल किशोर का था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- गणेश चतुर्थी: यहां पर गणेश जी की प्रतिमा में धड़क रहा दिल, वीडियो कॉल पर देते हैं दर्शन, जानें क्या है रहस्य

एसओ सिरसागंज उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि संभवत: युवक नशे की हालत में नाला में बाइक समेत गिर पड़ा होगा। इससे उसकी मौत हो गई। परिजन शव को बगैर पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार के लिए अपने गांव लेकर चले गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें