फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ससुराल में फंदा लगाकर युवक ने दी जान

Wed, 11 Sep 2024 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। थाना क्षेत्र के गांव पाढ़म निवासी युवक ने ससुराल में फंदा लगाकर जान दे दी। युवक को फंदे पर लटका देख परिवार वाले सन्न रह गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना जसराना के कस्बा पाढ़म निवासी पप्पू (45) की ससुराल थाना क्षेत्र के गांव दिनौली गोरवा में है। पुलिस के अनुसार छह बच्चों के पिता पप्पू का आए दिन अपनी पत्नी के साथ विवाद होता रहता था। कुछ दिन पूर्व पत्नी मायके बच्चों को लेकर चली गई। दो दिन पूर्व ही पत्नी को बुलाने पप्पू अपनी ससुराल गया था। मंगलवार सुबह कमरे में फंदे पर उसका शव लटका मिला।
विज्ञापन

पप्पू के शव को लटका देख परिवार में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। परिजन ने बताया कि पप्पू का पत्नी के साथ विवाद रहता था। वह दो दिन पूर्व ही अपनी ससुराल आया था। क्षेत्राधिकारी अमरीश कुमार ने बताया पति एवं पत्नी में आपस में विवाद चल रहा था। दो दिन पूर्व वह अपनी ससुराल आया था। मंगलवार की सुबह उसका शव फंदे पर लटका मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें