फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बसों में लगाई जा रहीं पीली लाइटें और रिफ्लेक्टर

Wed, 05 Nov 2025 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
कोहरे में सुरक्षित सफर की तैयारी में जुटा परिवहन विभाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

शिकोहाबाद। सर्दियां शुरू होने और आगामी दिनों में घना कोहरा छाने की आशंका के मद्देनजर रोडवेज प्रशासन ने यात्रियों के सुरक्षित सफर के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। शिकोहाबाद रोडवेज डिपो पर इन दिनों सभी बसों में फॉग लाइट (पीली लाइट) और रिफ्लेक्टर लगाने का कार्य किया जा रहा है, ताकि कोहरे के मौसम में होने वाले सड़क हादसों से बचा जा सके।
विज्ञापन


शिकोहाबाद रोडवेज डिपो से वर्तमान में कुल 90 बसें संचालित होती हैं, जो विभिन्न शहरी और ग्रामीण रूटों पर चलती हैं। सर्दियों का मौसम शुरू होने के कारण इन रूटों पर बसों का सुरक्षित संचालन एक बड़ी चुनौती बन जाता है। कोहरे के दौरान बसों की सामान्य हेडलाइट्स की रोशनी दूर तक नहीं पहुंच पाती है, जिससे सामने से आ रहे वाहनों से टक्कर होने की आशंका काफी बढ़ जाती है। एआरएम, शिकोहाबाद प्रेमपाल ने बताया कि बसों में विशेष रूप से पीली फॉग लाइटें लगाई जा रही हैं। पीली रोशनी कोहरे को काटकर दूरी तक दिखाई देती है, जिससे कोहरे में भी बसें दूर से पहचानी जा सकेंगी। बसों के आगे और पीछे रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं। ये रिफ्लेक्टर अन्य वाहनों की लाइट पड़ने पर चमकते हैं, जिससे रात और कोहरे में बसों की दृश्यता सुनिश्चित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें