फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करें कार्यकर्ता: अक्षय यादव

विज्ञापन
रफ़रोजाबाद ! सपा जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के बीच बैठकर लोगों की समस्या सुनते पूर्व सांसद अक? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पूर्व सांसद अक्षय यादव शनिवार को दबरई स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। पार्टी कार्यालय में समाजवादी पार्टी के नेताओं से मिले। जिला पंचायत चुनाव में हार के कारणों की समीक्षा की। कुछ लोगों ने अक्षय यादव से कहा कि पार्टी की हार का कारण चार जिला पंचायत सदस्यों द्वारा भाजपा को गोपनीय तरह से वोट दिया गया। इस पर अक्षय यादव ने कहा कि सभी को जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख की हार को भुलाकर आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी को जुट जाएं। बूथ स्तर तक पार्टी को कार्यकर्ता मजबूत करें।
विज्ञापन

अक्षय यादव ने पार्टी के हर कार्यकर्ता को समय दिया। विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे नेताओं से कहा कि किसी भी तरह से पार्टी को हर विधानसभा में जीत दर्ज करानी है। हर विधानसभा के दावेदारों से कहा कि बूथ को मजबूत करें जिससे हर बूथ पर सपा का वोट बैंक तैयार किया जा सके। इस मौके पर सपा नेता संजय यादव, खालिद नसीर, योगेश गर्ग, राममोहन यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
गोवर्धन समिति का गठन
फिरोजाबाद। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले में गोवर्धन समिति का गठन किया गया है। इसमें डीएम अध्यक्ष, सीडीओ उपाध्यक्ष, जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज सिन्हा को सचिव और बीएसए, सीएमओ, पीडीडीआरडीए, समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, अधिशासी अभियंता जलनिगम आदि को सदस्य बनाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें