फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में शामिल हुए 53 शिक्षक, बांटे गए नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग में 53 और शिक्षक शामिल हो गए हैं। शुक्रवार को पंडित मुरारीलाल शिक्षण संस्थान में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑनलाइन ही नवनियुक्त शिक्षकों को बधाई दी। नियुक्ति पत्र पाकर अभ्यर्थियों के चेहरे खिल गए। शासन के आदेश पर जल्द ही इन शिक्षकों को स्कूल आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ जसराना विधायक पप्पू लोधी ने किया। टीवी स्क्रीन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन अभ्यर्थियों को सुनाया गया। इसके बाद टूंडला विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर, मेयर नूतन राठौर, सीडीओ चर्चित गौड़ और बीएसए अंजलि अग्रवाल ने नियुक्ति पत्र अभ्यर्थियों को दिए। समारोह स्थल पर 51 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
विधायक प्रेमपाल सिंह ने कहा कि अभ्यर्थियों को शिक्षक की जिम्मेदारी मिली है, उसका ईमानदारी से पालन करें। क्योंकि बेसिक शिक्षक ही समाज का आयना दिखाते हैं। बीएसए अंजलि अग्रवाल ने कहा कि शिक्षकों को शासन के आदेश पर स्कूल आवंटित किए जाएंगे। नौकरी मिलने से पहले शिक्षकों के अंदर जो भाव था, वह भाव हमेशा बना रहे। इस दौरान डायट प्राचार्य विमलेश विजयश्री, मनोज गर्ग, अजीत कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

दो अभ्यर्थियों के रोके नियुक्ति पत्र
फिरोजाबाद। समारोह में 51 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए गए। शेष दो अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र रोक दिए गए। अभ्यर्थी मोहिनी तिवारी और क्षमा गुप्ता का मूलनिवास प्रमाण पत्र पुराना होने के कारण बीएसए ने नियुक्ति पत्र पर हस्ताक्षर नहीं किए। अभ्यर्थी बीएसए कार्यालय में बैठे रहे। बीएसए से वार्ता कर दोनों अभ्यर्थियों ने नियुक्ति पत्र देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें