फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिकों को वंचित न किया जाए उनके अधिकार से

Tue, 15 Dec 2015 10:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा श्रमिकों को विधिक सेवाओं की जानकारी देने के लिए साक्षरता/जागरूकता शिविर का आयोजन हिंद लैंप्स परिसर में किया गया।
विज्ञापन

एसीजेएम फीरोजाबाद निशांत देव ने श्रमिकों को कानून द्वारा दिए गए उनके अधिकारों के संबंध में जानकारी दी। ओएसडी एसके रस्तोगी ने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण का मुख्य कार्यालय लखनऊ है परंतु श्रमिकों की सुविधा के लिए जिला स्तर पर भी प्राधिकरण का गठन किया गया है। कर्मचारी अपनी किसी भी प्रकार की समस्या अथवा किसी भी कानूनी जानकारी के लिए प्राधिकरण में संपर्क कर सकते हैं। अपर जिला जज आरपी सिंह ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण का मुख्य उददेश्य किसी भी श्रमिक को उसके न्याय पाने के अधिकार से वंचित न होने दिया जाए। उन्होंने बताया कि विधिक अधिकारों एवं सेवाओं की जागरूकता के लिए विधिक साक्षरता शिविरों का आयोजन किया जाता है। अगर किसी श्रमिकों को नियोक्ता द्वारा उसके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है तो वह प्राधिकरण के समक्ष अपनी समस्या रख सकता है। सहायक श्रमायुक्त राजेश मिश्रा ने श्रमिकों को उप्र सरकार द्वारा लाभकारी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी । इस अवसर पर हिंद लैंप्स के वाइस प्रेसीडेंट बीबी मुखोपाध्याय ने उपस्थित अधिकारियों एवं श्रमिकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि कानूनी जानकारी श्रमिकों तक पहुंचाने का प्राधिकरण का प्रयास बहुत सराहनीय है। श्रमिकों को अपने सभी अधिकारों की जानकारी निश्चित होनी चाहिए साथ ही उन्हें अपने कर्तव्यों को भी समझना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन उप प्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन आरके सिंह ने किया।  इस अवसर पर तहसीलदार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, दीपक औहरी,गोपाल सिंह एवं यूनियन पदाधिकारी  रामदेव, अजय कुमार आदि उपस्थित थे ।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें