फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से श्रमिक की दबकर मौत

विज्ञापन
सिरसागंज में दीवार गिरने की घटना के दौरान मौके पर एकत्रित भीड़ - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
सिरसागंज। मकान की दीवार तोड़ते समय दीवार गिरने से श्रमिक की मलबे में दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन

करहल चौराहा निवासी सुनील गुप्ता उर्फ संजू के मकान की पुरानी दीवार चंद्रशेखर (25) निवासी धरमई अपने साथियों के साथ बुधवार दोपहर तीन बजे करीब तोड़ रहा था। तभी दीवार चंद्रशेखर के ऊपर पलट गई। जिसमें मलबे में दबकर चंद्रशेखर की मौत हो गई।
सूचना पर मृतक की पत्नी रोशनी देवी भी परिवार के साथ आ गई और मुआवजे की मांग की। सूचना पर थानाध्यक्ष सिरसागंज शिव कुमार चौहान के साथ आसपास के लोगों ने पीड़ित पक्ष को समझाकर मामले को शांत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रशेखर की मौत के बाद उसके तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। थानाध्यक्ष सिरसागंज शिव कुमार चौहान का कहना है कि युवक की मौत दीवार गिरने से हुई थी। मामले को शांत करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें