फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: महिलाओं ने स्वर्णकार की दुकान से चुराईं आठ अंगूठी

Sun, 15 Mar 2026 05:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसागंज। सिरसागंज में ज्वैलर्स की दुकान पर अंगूठी खरीदने आई महिलाओं ने दुकानदार महिला को अपनी बातों में फंसा लिया और उसकी दुकान से लाखों रुपये कीमत की आठ अंगूठियां चुराकर ले गयीं। चोरी का मामला तब खुला जब दुकानदार ने अपना सीसीटीवी कैमरे को चैक किया।
विज्ञापन

सिरसागंज थाना क्षेत्र के इटावा रोड पर राधाकृष्ण मैरिज होम के निकट ज्वैलर्स की दुकान करने वाले बृज कुमार ने बताया कि 13 मार्च को उनकी बहन कल्पना दुकान पर बैठी थीं। दोपहर करीब दो बजे तीन महिलाएं उनकी दुकान पर आई और अंगूठी खरीदने की बोलने लगी। कल्पना ने महिलाओं को अंगूठी दिखाना शुरू किया लेकिन उसी समय दो महिलाओं ने कल्पना को अपनी बातों में फंसा लिया और एक महिला ने गद्दी पर रखी सोने की अंगूठी की डिब्बी उठा कर छिपा ली और कल्पना को बाद में आने की बात कह कर दुकान से चलीं गयी। बृज कुमार जब दुकान पर आया तो उसने अंगूठी की डिब्बी गायब पाई। सीसीटीवी देखने पर पूरा मामला खुल गया। बृज कुमार की तहरीर पर पुलिस ने तीन महिलाओं के विरुद्ध चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें