फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का हंगामा, मीटर उखाड़कर उपकेंद्र में फेंके

विज्ञापन
फोटो 13 विद्युत उपकेंद्र पचोखरा पर शुक्रवार को स्मार्ट प्रीपेड मीटर रखकर प्रदर्शन करतीं महिलाएं
विज्ञापन
पचोखरा। विद्युत उपकेंद्र पचोखरा पर शुक्रवार को स्मार्ट प्रीपेड मीटर के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। पचोखरा और कोटकी गांवों की सैकड़ों महिलाएं अपने घरों से स्मार्ट मीटर उखाड़कर बिजली घर पहुंच गईं और उन्हें परिसर में फेंककर जोरदार प्रदर्शन किया। शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा का अवकाश होने के कारण उपकेंद्र पर कोई उच्च अधिकारी या जेई मौजूद नहीं था। इससे आक्रोशित महिलाओं ने ड्यूटी पर तैनात एसएसओ का घेराव कर लिया और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि जब से स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, बिजली बिलों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है। आरोप है कि बिल जमा होने के बावजूद अचानक बिजली काट दी जाती है और दोबारा कनेक्शन चालू कराने के लिए विभाग के चक्कर काटने पड़ते हैं। उनका यह भी आरोप है कि बिना उपभोक्ताओं की सहमति और जानकारी के ये मीटर जबरन थोपे जा रहे हैं।
हंगामे की सूचना मिलने पर थाना पचोखरा पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत कराया। एसएसओ ने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। हालांकि, प्रदर्शनकारी महिलाओं ने दो टूक चेतावनी दी है कि जब तक उनकी सहमति के बिना लगाए गए स्मार्ट मीटर हटाए नहीं जाते, उनका आंदोलन और विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें