फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग की लपटों में गिरी महिला, पति से जा लिपटी

Sat, 02 May 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव लालऊ में हत्या के इरादे से युवक ने अपनी पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग की लपटें देख महिला पति से ही जा लिपटी। ऐसे में आग से दोनों झुलस गए। गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में विवाहिता के ससुर ने अपने पुत्र के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन




कोतवाली दक्षिण के गांव लालऊ निवासी अनिल यादव का अपनी पत्नी सुनीता से विवाद चल रहा है। शुक्रवार शाम सुनीता मायके से ससुराल लालऊ आई थी। शनिवार सुबह दंपति के बीच दोबारा विवाद हो गया। परिवारीजनों ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत करा दिया। इसके बाद गुस्से में अनिल बाजार गया और एक बोतल पेट्रोल ले आया। अनिल घर पर आया तो सुनीता सो रही थी। तभी अनिल ने उसके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग की लपटों के बीच घिरी सुनीता ने भागकर पति अनिल को पकड़ लिया।

इधर, चीखपुकार की आवाज सुनकर परिवारीजनों ने किसी प्रकार आग को बुझाया। आग के कारण सुनीत और अनिल दोनों झुलस गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, सुनीता को जिंदा जलाने का आरोप लगाते हुए अनिल के पिता छोटेलाल ने बेटे के खिलाफ दक्षिण पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल दक्षिण का कहना है कि मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा। दंपति की हालत गंभीर है। वहीं एका निवासी जीतन पुत्री खिजर खां खाना बनाते समय लगी आग के दौरान जलकर झुलस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें