पशुओं के लिए भूसा लेकर आ रहा ट्रैक्टर शिकोहाबाद के नौशहरा फाटक के समीप
दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल
हो गए। वहीं के एक अन्य हादसे में ट्रैक्टर की टक्कर से आढ़तिया की मौत हो
गई। वहीं अन्य हादसों में तीन की और मौत हो गई।
हादसे के बाद पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस शवों को पीएम के लिए अस्पताल लेकर आई है।
जसराना
के गांव भादऊ निवासी सत्यदेव पुत्र चंद्रपाल सिंह यादव पशुओं के लिए
मैनपुरी से भूसा ट्रैक्टर-ट्राली में लेकर फीरोजाबाद आ रहे थे। ट्रैक्टर
में इटावा के थाना जसवंत नगर के गांव जवाहरपुर निवासी सोनू पुत्र पहलाद
सिंह, सत्यवती पत्नी पहलाद सिंह, प्रेमपाल पुत्र शिव प्रसाद निवासी
मोहनीपुर जसराना, रोशनी पुत्री पहलाद सिंह निवासी जवाहरपुर, ऊषादेवी पत्नी
उदयवीर सिंह निवासी भादऊ भी बैठी थी। ट्रैक्टर नौशहरा के समीप पहुंचा था,
तभी पीछे से आ रहे वाहन ने ट्रैक्टर ने कट मार दिया। इससे चालक सत्यदेव ने
संतुलन खो दिया और ट्रैक्टर मार्ग किनारे पलट गया। हादसे में सोनू और
सत्यदेव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर
पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मूलरुप से
मोहम्मदपुर गांव के रहने वाले पंकज सिंह (36) पुत्र मानपाल सिंह अपनी
पत्नी, पुत्र तथा पुत्री के साथ कोतवाली उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला तिलक नगर
में निवास करते हैं। उनकी कोटला रोड स्थिति मंडी समिति में आलू की आढ़त
है। शुक्रवार रात करीब 10 बजे वह अपने यहां काम करने वाले विकास के साथ
बाइक द्वारा नारखी स्थित एक शीतगृह पर गेट पास देने के लिए जा रहे थे।
दोनों बछगांव चौराहा के समीप पहुंचे थे, तभी बाइक उस ट्रैक्टर की चपेट में आ
गई। हादसे में पंकज मौत हो गई।
जबकि विकास घायल हो गया। वहीं हादसे वाली
खबर का जोड़
एका के गांव अकोला के समीप बाइक से गिरकर ईश्वरीदेवी पत्नी
कुमेर सिंह निवासी नगला मही थाना रिजौर की मौके पर ही मौत हो गई। राजा का
ताल के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से संजय पुत्र कप्तान सिंह निवासी मोहल्ला
कोटला थाना दक्षिण की मौत हो गई। हादसे की खबर पर पहुंची पुलिस शव को पीएम
के लिए अस्पताल लेकर आई है। वहीं भंवर सिंह (50) निवासी जौंधई की गांव में
ही कार की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को
पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।