शिकोहाबाद। माधौगंज पुल के नीचे महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा है। पुलिस शव की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। साथ ही इसे आत्महत्या मानते हुए मामले की जांच कर रही है।
रविवार को थाना क्षेत्र के माधौगंज पुल के नीचे खंभा संख्या 19/21 के मध्य रेलट्रैक पर एक 25 वर्षीय महिला का सिर कटा शव मिला। वह पैरों में पायल, अंगुलियों में अंगूठी, गले में तुलसी माला, हरे रंग की लाइनदार साड़ी पहने हुए है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास शुरू कर दिए हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला ने आत्महत्या की है। महिला की शिनाख्त होने पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जाएगी।