फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महिला का बेरहमी से कत्ल...धारदार हथियार से ली जान, चेहरे पर गहरे जख्म; मोबाइल देखकर ठनका पुलिस का माथा

Tue, 11 Mar 2025 07:06 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

बेटा जब घर पहुंचा तो मां की खून से लथपथ लाश देख उसकी चीख निकल गई। आसपास के लोग पहुंच गए। दृश्य देख लोगों की रूह कांप गई। पुलिस माैके पर पहुंची। मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी।
 
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो व जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र में जेठ ने ही छोटे भाई की पत्नी की धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी। जब  बेटा स्कूल से घर पहुंचा तो मां को लहूलुहान हालत में देख उसकी चीख निकल गई। बच्चे की चीख सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। एसएसपी ने मामले के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन


 

गांव सराय मुरलीधर निवासी कुसुम (45) की सोमवार दोपहर किसी ने धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी। जब उसका 12 वर्षीय पुत्र सत्यम घर पहुंचा। उसने बेड पर मां का खून से लथपथ शव देखा तो उसकी चीख निकल पड़ी। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। 

 

घटना की सूचना पर एसएसपी सौरभ दीक्षित, सीओ शिकोहाबाद प्रवीन कुमार, थाना प्रभारी वैभव प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस टीम ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला के जेठ ने ही उसकी हत्या की है। 

 

पुलिस मामले में और जानकारी जुटा रही है। मृतका की पुत्री 15 वर्षीय विशाखा ने बताया कि वह तीन भाई बहन हैं। उसके पिता हरीशचंद्र 15 दिन पहले से आलू खोदाई करने कानपुर के झींझक गए हैं। वह और उसका भाई शिवा सुबह 9 बजे खाना खाकर खेतों पर आलू खोदने गए थे।  वहीं सबसे छोटा भाई सत्यम सुबह स्कूल चला गया था और 12 बजे जब स्कूल से लौटा तो उसने मां से खाना मांगा। खाना खा कर सत्यम खेलने चला गया, लेकिन जब वह लौटा तो उसकी मां की हत्या हो चुकी थी। 

 
विज्ञापन

पुलिस को घटनास्थल के पास से महिला का मोबाइल मिला है। इसमें कई तरह के साक्ष्य मिले हैं। इन साक्ष्यों के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। इसमें जेठ से महिला के संबंध होने की बात सामने आ रही है। जेठ फरार है। अधिकारियों ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुला लिया। टीम ने घटनास्थल के साक्ष्यों को एकत्रित किया।

एसएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि सिरसागंज क्षेत्र में महिला की उसके जेठ ने ही हत्या कर दी है। महिला के चेहरे पर धारदार हथियार से प्रहार करने के निशान मिले हैं। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही हैं। जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें