फिरोजाबाद। उत्तर थाना क्षेत्र निवासी महिला की प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई। मायका पक्ष ने ससुरालीजनों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजन को सौंप दिया है।
मोहल्ला सत्यनगर निवासी अंजलि (27) की शनिवार दोपहर तबियत खराब हुई तो ससुरालीजन उसे सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। जानकारी पर मायके वाले भी पहुंच गए। रात को अंजलि की उपचार के दौरान मौत हो गई। मां उपदेश देवी ने ससुरालीजनों पर समय से उपचार न कराने का आरोप लगाया। अंजली मूलरुप से थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला ओझानगर की रहने वाली थी। राहुल के साथ उसकी शादी करीब आठ साल पूर्व हुई थी। अंजलि पर एक बेटा और एक बेटी है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष उत्तर योगेश शर्मा का कहना है कि महिला की मौत उपचार के दौरान हुई है। संवाद