फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
खैरगढ़। गांव नगला भारा निवासी महिला का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई।
विज्ञापन

खैरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नगला भारा निवासी राधा को फंदे पर लटका देख परिजन में चीख पुकार मच गई। परिजन ने उसको फंदे से उतारा और उपचार को अस्पताल लेकर आए।
यहां महिला को चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। महिला की मौत की पुष्टि होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को गांव ले गए। ग्रामीणों ने महिला की मौत की खबर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर थानाध्यक्ष खैरगढ़ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम को अस्पताल लेकर आए। थानाध्यक्ष खैरगढ़ विनय कुमार भारद्वाज का कहना है कि महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायका पक्ष को भी सूचना दे दी गई है। मायका पक्ष के आने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें