फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सीमांचल एक्सप्रेस में महिला यात्री का बैग चोरी, लाखों के जेवर गायब

Sun, 22 Mar 2026 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। बिहार के कटिहार से टूंडला की यात्रा कर रहे एक दंपती का हैंडबैग सीमांचल एक्सप्रेस में अज्ञात चोरों ने पार कर दिया। पीड़ित विशाल कुमार और उनकी पत्नी पूजा कोच संख्या बी-3 में सफर कर रहे थे।
विज्ञापन

ट्रेन के दानापुर स्टेशन से चलने के बाद पूजा को अपना सफेद रंग का बैग गायब मिला। बाद में कोच अटेंडेंट ने बी-4 कोच में लावारिस हालत में पड़ा बैग दंपती को सौंपा, लेकिन बैग से कीमती सामान गायब था।

पीड़ित के अनुसार, बैग में एक मंगलसूत्र, चार अंगूठी, कान की बाली, पायल, बिछिया और नोज पिन जैसे लाखों के सोने-चांदी के आभूषणों के अलावा एक मोबाइल, जरूरी दस्तावेज और 10 हजार रुपये की नकदी थी। टूंडला पहुंचने पर दंपती ने जीआरपी थाने में अज्ञात चोर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना प्रभारी मोनू आर्य ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और चोर की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें