डा. अमित गुप्ता को सम्मानित करती कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्या। स्रोतः स्वंय
फिरोजाबाद। आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित एक रिसोर्ट में संकल्प मानव सेवा संस्था की ओर से आयोजित प्रदेश सेवा रत्न सम्मान-2026 एवं रक्तदान शिविर में फिरोजाबाद के डॉ. अमित गुप्ता को सम्मानित किया गया। उन्हें कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्या की ओर से प्रदेश सेवा रत्न सम्मान दिया गया। कैबिनेट मंत्री एवं उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने डॉ. अमित गुप्ता (रक्तवीर) को उनके द्वारा रक्तदान के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों और सामाजिक सेवा के लिए प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह भेंट किया। कहा कि ऐसे ही निस्वार्थ सेवाभावी लोग समाज के लिए प्रेरणापुंज हैं। संवाद