फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह कलह से तंग महिला फांसी के फंदे पर झूली, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। गांव ऊबटी में एक महिला ने गृह कलह से तंग आकर मंगलवार की सुबह कमरे में लगे पंखे के कुंदे से साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने फंदे को काटकर महिला को नीचे उतारा। मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

ऊबटी निवासी सीतादेवी (30) का पति जय प्रकाश राज मिस्त्री का काम करता है। वह शराब पीने का आदी है, इसी बात को लेकर सीता का उससे झगड़ा होता था। मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे सीतादेवी ससुर के यहां से खाना खाने के बाद अपने पुराने मकान में आ गई। उसने कमरे में लगे पंखे के कुंदे से साड़ी से फंदा बनाया और झूल गई। महिला को फंदे पर झूलता देख बच्चों ने चीख पुकार मचाई तो ग्रामीण एकत्रित हो गए। परिजन भी पहुंच गये, उन्होंने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया। थाना पुलिस ने भी मौके पर पहुंच गई। मृतका की मां मुन्नी देवी ने बताया कि सीता की आठ साल पूर्व शादी हुई थी। उस पर तीन बच्चे हैं। ससुरालीजन बेटी को आए दिन परेशान करते थे। प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक का कहना है कि शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
सीतादेवी की मौत के बाद उसके तीन बच्चे किशन (6), पारो 5 और गुलाबो (3) का रो-रो कर बुरा हाल है। तीनों बच्चे अपने नाना-और नानी के पास थे। बच्चों ने बताया कि उनके पापा और मम्मी में झगड़ा होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें