फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बेटे को तोहफा दिलाकर दिवाली पर फंदे पर झूली महिला

Tue, 21 Oct 2025 07:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
- भगवातचार्य पति डेढ़ साल से नहीं आया है घर, बच्चों संग गांव में रहती थी महिला
विज्ञापन

- बेटे को होटल से खाना लेने भेजा तो बेटी को गांव से दूध लेने


संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। बेटे को तोहफा दिलाकर दिवाली की शाम एक महिला ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। महिला डेढ़ साल से पति से अलग रह रही थी।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव दिनौली निवासी पवन कुमार कथा वाचक हैं। उनकी 42 वर्षीय पत्नी रंजना देवी अपने दो बच्चों 15 वर्षीय सनी व 13 वर्षीय रानी के साथ गांव में ही रह रही थी। दिवाली पर बेटे की मांग पर उसे रविवार को बाइक दिलाकर लाई थी। सोमवार शाम साढ़े छह बजे उन्होंने बेटे सनी काे होटल से खाना लेने भेज दिया था। वहीं बेटी रानी को गांव में दूध लेने के लिए भेज दिया। जब बेटा खाना लेकर वापस घर पहुंचा तो मां रंजना को पंखे पर लटका पाया। सनी की चीख-पुकार पर परिजन ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। सनी ने बताया कि पिता करीब डेढ़ वर्ष से घर नहीं आए हैं। मां खेती कर परिवार का पालन कर पोषण कर रही थी। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह का कहना है कि महिला बच्चों के साथ रहती थी। अभी तक आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है। कोई तहरीर भी नहीं मिली है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें