फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के सामने युवती के परिवारीजनों की पिटाई

Thu, 25 Dec 2014 12:05 AM IST
ब्यूूराे अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद। दिल्ली से अगवा की गई युवती को बरामद करने आई दिल्ली पुलिस के सामने युवती के परिवारीजनों की पिटाई कर दी गई। मामला बढ़ता देख दिल्ली पुलिस बिना कार्रवाई किए युवती के परिवारीजनों के साथ वापस लौट गई।
विज्ञापन




मामला एका थाना क्षेत्र के गांव नगला कृति से जुड़ा हुआ है। इस गांव के तीन युवक दिल्ली में नौकरी करते हैं। यहां गांव के एक युवक राकेश के प्रेम संबंध दिल्ली निवासी एक युवती से हो गए थे। वह कुछ रोज पूर्व अपने दोनों साथियों के साथ युवती को बहला फुसलाकर भगा लाया। युवती के गायब होने पर परिवारीजनों ने थाने में मामला दर्ज करा दिया।



पुलिस को युवती के मोबाइल फोन की लोकेशन थाना एका क्षेत्र के गांव नगला कृति में मिली। यहां का युवक रहने वाला था। इस पर दिल्ली पुलिस बुधवार सुबह युवती के परिवारीजनों को साथ लेकर नगला कृति पहुंची। पुलिस ने युवती को बरामदगी के लिए आरोपी के घर दबिश दी, तभी कुछ लोगों ने युवती के परिवारीजनों पर हमला बोल दिया और उनकी पिटाई कर दी। मामला बढ़ता देख इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय पुलिस को देख आरोपी मौके से भाग गए। कोतवाल एका का कहना है कि दिल्ली पुलिस ने युवती की बरामदगी के लिए दबिश दी थी। लेकिन युवती के परिवारीजनों के साथ किसी ने मारपीट नहीं की है।
विज्ञापन

सूत्रों की माने तो दिल्ली से बहला फुसलाकर लाई गई युवती एटा जनपद की रहने वाली है। वर्तमान में पिता के साथ दिल्ली में रह रही है। दिल्ली पुलिस के साथ आए युवती के परिवारीजन आरोपी युवक के पिता को ले जाने लगे थे। इसी बात को लेकर विरोध के दौरान मारपीट हो गई थी। इस मामले में संतोष पुत्र जयवीर निवासी नई दिल्ली और राजेश पुत्र जगरनाथ निवासी अकबरपुर जसराना और भूरा पुत्र करन सिंह निवासी दरगपुर फरिहा ने डाक्टरी परीक्षण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें