फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tundla: स्टेशन पर रोकी गई सुपरफास्ट, चलती ट्रेन में महिला को हुई प्रसव पीड़ा, बोगी में गूंजी किलकारी

Wed, 12 Jul 2023 10:14 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

नई दिल्ली से बोधगया जा रही महाबोधी एक्सप्रेस में महिला यात्री ने चलती ट्रेन में बच्चे को जन्म दिया है। सूचना पर सुपरफास्ट ट्रेन को टूंडला स्टेशन पर रोका गया। 
विज्ञापन
ट्रेन में महिला ने बच्चे को दिया जन्म - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली रेलखंड पर नई दिल्ली से बोधगया जा रही महाबोधी एक्सप्रेस में महिला यात्री ने चलती ट्रेन में बच्चे को जन्म दिया है। सूचना पर सुपरफास्ट ट्रेन को टूंडला स्टेशन पर रोका गया। प्रसूता व बच्चे को ट्रेन से उतारते हुए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन से प्रियंका देवी परिजन के साथ बुधवार शाम बिहार जाने के लिए महाबोधी एक्सप्रेस के कोच संख्या बी-6 में सवार हुई थीं। ट्रेन के हाथरस स्टेशन निकलते ही महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। साथ चल रहे परिजन ने टीटीई को अवगत कराया। टीटीई ने तत्काल नियंत्रण कक्ष को सूचना देने के साथ ही टूंडला स्टेशन पर डॉक्टर की मांग की। 

 


रेल अधिकारियों के निर्देश पर शाम चार बजे ट्रेन को प्लेटफार्म नंबर छह पर रोका गया। साथ ही मौके पर रेलवे चिकित्सक डॉ. जेपी उपाध्याय, सहायक उपनिरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल घनश्याम व महिला कांस्टेबल सूरजबाई मीणा पहुंच गए।

 

जब तक ट्रेन टूंडला रुकी महिला यात्री को प्रसव हो चुका था। आनन-फानन में प्रसूता व उसके बच्चे को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां दोनों स्वस्थ हैं। जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि महिला परिजन के साथ अलीगढ़ से भभुआ रोड बिहार जा रही थी। महिला व बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें