फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: धर्म परिवर्तन मामले में महिला ने दर्ज कराई पति के विरुद्ध रिपोर्ट

Mon, 22 Sep 2025 08:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन मामले में महिला ने दर्ज कराई पति के विरुद्ध रिपोर्ट
विज्ञापन

-पुलिस मामले की जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। महिला द्वारा पति पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाने वाले पति के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव छिकाऊ निवासी जमुना देवी ने रविवार को थाना पुलिस में शिकायत दी थी कि उसकी शादी 11 साल पहले बृजमोहन उर्फ बीएम मैसी निवासी आनंद नगर, निकट न्यू रेलवे कालोनी टूंडला के साथ हिंदू रीति-रिवाज से शादी हुई थी। शादी के बाद उनके दो बेटियां पैदा हुईं। पति ने बड़ी बेटी को ईसाई बना दिया, जबकि उन्हें भी ईसाई बनने के लिए दबाव बना रहा था।
जब उसने ईसाई धर्म अपनाने से इन्कार उनके साथ मारपीट की गई। तब वह पिता के साथ शिकायत लेकर पहुंची थी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति बृजमोहन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह का कहना है कि महिला की तहरीर पर पति के विरुद्ध धर्म परिवर्तन का मामला दर्ज कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है, जांच के उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें