फिरोजाबाद में करंट लगने से विवाहिता की मौत हो गई। घर में इलेक्ट्रिक रॉड से बाल्टी में पानी गरम हो रहा था। अचानक वह उसके सपंर्क में आ गई। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रविवार की सुबह करंट लगने से महिला की मौत हो गई। घरवालों ने देखा तो घर में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। ग्रामीण परेशान परिजनों को ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
घटना नारखी थाना क्षेत्र के बरतरा गांव की है। गांव निवासी बलराम की शादी दो वर्ष पहले सोनी के साथ हुई थी। उनकी एक तीन माह की बच्ची है। रविवार की सुबह सोनी कपड़ें धुलने के लिए पानी गरम कर रही थी। उसने इलेक्ट्रिक रॉड बाल्टी में डाली थी। करंट से पानी गरम हो रहा था।
करंट लगने से वह वहीं गिर गई
इसी बीच सोनी अचानक बाल्टी के संपर्क में आ गई। करंट लगने से वह वहीं गिर गई। जब तक घर वाले कुछ समझ पाते या उसे अस्पताल ले जाया जाता, तब तक कुछ ही देर में सोनी ने दम तोड़ दिया। घर के लोगों ने देखा तो चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर गांव के लोग भी जमा हो गए। लोग परिजनों को ढांढस बंधाते रहे।