फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पानी गर्म करते वक्त लगा करंट ,विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी गर्म करते वक्त लगा करंट ,विवाहिता की मौत
विज्ञापन

थाना नारखी क्षेत्र के गांव बरतरा की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। रविवार की दोपहर को पानी गर्म करते समय करंट लगने से विवाहिता की मौत हो गई।
सोनी (24) निवासी बरतरा थाना नारखी रविवार को अपने नाबालिग बच्चे के लिए पानी गर्म कर रही थी। इलेक्ट्रॉनिक रॉड से पानी गर्म कर रही सोनी को अचानक करंट लग गया। करंट लगते ही सोनी बेहोश हो गई। परिजन उसे बेहोशी की हालत में उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर थाना नारखी पुलिस और रजावली थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी पक्ष के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। मृतका का आठ माह का बालक है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें