फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसागंज। गुंजन चौराहा के पास बाइक सवार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से गायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करवा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

लाइनपार थाना क्षेत्र के गांव ढोलपुरा निवासी सुनीता (30) पत्नी कर्मवीर अपने जेठ के बेटे सत्यवीर के साथ बाइक से सिरसागंज से फिरोजाबाद लौट रही थी। नेशनल हाईवे स्थित गुंजन चौराहा के पास बाइक ट्रक की चपटे में आ गई। इससे दोनो सड़क पर गिर गए। हादसा होते ही काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस जब तक दोनों को अस्पताल ले जाने की तैयारी की तब तक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी पर महिला के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। थानाध्यक्ष सिरसागंज प्रवींद्र कुमार ने बताया कि महिला की मौत ट्रक की चपेट में आने से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें