फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
फिरोजाबाद ! थाना लाइनपार क्षेत्र स्थित महिला की मौत के बाद जिला अस्पताल में मौजूद परिवार की महिला - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला सुदामा नगर निवासी महिला ने शुक्रवार रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

इटावा के नगला उदी मोड़ निवासी रीमा (26) की शादी वर्ष 2018 में मोहल्ला सुदामा नगर निवासी अमित कुमार के साथ हुई थी। रीमा की एक वर्ष की बेटी है। शुक्रवार रात रीमा ने अज्ञात कारणों से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। रविवार सुबह जगार होने पर परिजनों को घटना की जानकारी हो सकी। जानकारी पर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए।
सूचना पर उत्तर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने एक महिला को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। थानाध्यक्ष उत्तर संजीव कुमार दुबे का कहना है कि महिला की विवाह तीन वर्ष पूर्व हुआ था। उसने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है। यदि पीड़ित की ओर से तहरीर आती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

.....
जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र के गांव दतौजी खुर्द निवासी कमलेश (30) ने शुक्रवार रात जहरीला पदार्थ खा लिया। जानकारी पर परिजन आनन-फनन महिला को लेकर सरकारी ट्रॉमा सेंटर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाकर पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष लाइनपार विनोद कुमार ने बताया कि महिला की मौत जहरीला पद
ार्थ खाने से हुई है। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है। वर्ष 2009 में उसका विवाह हुआ था। पीड़ित परिजनों द्वारा देर शाम तक तहरीर नहीं दी गई है। यदि तहरीर आती है तो मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें