फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने गांव के युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने गांव के युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन

फिरोजाबाद। लाइनपार थाना क्षेत्र की रहने वाला एक महिला ने गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करने के साथ ही महिला का डाक्टरी परीक्षण कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
महिला द्वारा लाइनपार थाना पुलिस को दी गई तहरीर में कहा था कि वह दस जनवरी को खेत पर गई थी। तभी गांव के ही एक युवक ने उसको पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद धमकी देते हुए आरोपी मौके से भाग गया। पीड़ित महिला ने घटना के बारे में परिजन के साथ ही लाइनपार थाना पुलिस को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष लाइनपार आजाद पाल सिंह का कहना है कि महिला ने दुष्कर्म और छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए युवक के खिलाफ तहरीर दी थी। आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया था। महिला का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। रिपोर्ट में यदि दुष्कर्म की पुष्टि होती है तो आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें