फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाल के साथ, सब्जियों के भाव आसमान पर

Thu, 21 Apr 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
दालों के बाद अब सब्जियों के भाव भी बढ़ गए हैं
विज्ञापन
 महंगाई के तड़के ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। बढ़ते भाव से दाल का स्वाद फीका हो रहा है तो सब्जियों में तीखापन आ रहा है। चिलचिलाती धूप के कारण किसानों को हर दिन सिंचाई करनी पड़ रही है। इसके कारण हरी सब्जियों के भाव सातवें आसमान पर हैं। सरसों का तेल, आलिव आयल और रिफाइंड की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। 
विज्ञापन

सूरज की तीखी तपन के साथ महंगाई डायन ने आमजन की जेब को ही हल्का करना शुरू कर दिया। बाजार में दालों के भाव सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। दालें तो अपने सीजन तक में काफी महंगी हो गईं। चिलचिलाती धूप के कारण बाजार में सब्जियां, तेल, मसालों की कीमतों तक में बढ़ोत्तरी हो गई। अप्रैल माह में शिक्षा सत्र के प्रारंभ होने के कारण हर घर का घरेलू बजट तो पहले से बिगड़ा हुआ था अब महंगाई ने उसमें आग में घी डालने का कार्य किया है। अरहर की दाल एक बार फिर 160 रुपये तक पहुंच गई। चना दाल व बेसन की कीमतों में एक सप्ताह में दस रुपये तक बढ़ोत्तरी हो गई। मशहूर की दाल के साथ उड़द एवं मूंग की दाल के भाव तेजी से बढ़ना शुरू हो गए। हर कोई इस बात को लेकर परेशान है कि फसल के दौरान कीमतें इतनी अधिक हैं तो फिर ऑफ सीजन में कीमतें कहां तक पहुंचेंगी। इन कीमतों को नियंत्रित करने को प्रशासन ने पहले अभियान चलाया था, सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों से दालों का भी वितरण कराया गया इससे बाजार में कीमतें गिरीं थीं। 


सा  मग्री     एक सप्ताह पूर्व  वर्तमान 
अरहर           140       160 
उड़द की धुली  135       175 
मशहूर की दाल  60         75 
चना की दाल     55        72 
बेसन             65        80 
सरसों का तेल    75        90 
पामोलिन          55       70 
चीनी              32       38 
----------------------------


सब्जियां भी हो गई महंगी 
सब्जियों का राजा आलू आठ से दस रुपया, तोरई 30 से 35, भिंडी 40 से 45, करेला 40 रुपया, कटहल 35 से 40, हरी मिर्च 80 से सौ रुपया, पालक 20 रुपया, धनियां 40 से 50 रुपया, लौकी 15 रुपया, टमाटर 20 रुपया। 
विज्ञापन


दालों का भाव, अन्य शहरों की अपेक्षाकृत फीरोजाबाद में अधिक है तो इसकी पड़ताल कराएंगे। मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। स्टॉक करने वालों के खिलाफ शीघ्र ही छापेमारी होगी। 
विज्ञापन

रवींद्र सिंह, नगर मजिस्ट्रेट फीरोजाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें