फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की धमकी के बाद पति ने लगाई फांसी

Wed, 03 Feb 2016 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 रसूलपुर क्षेत्र के कांग्रेस रोड निवासी युवक ने मंगलवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फंदे पर लटके युवक के शव को देख परिवारीजनों में कोहराम मच  गया। मृतक युवक के परिवारीजनों ने ससुरालीजनों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

 रसूलपुर थाना क्षेत्र के कांग्रेस रोड निवासी मोहित उपाध्याय (33) पुत्र अनिल उपाध्याय का पांच वर्ष पूर्व देवनगर गली नंबर दो निवासी आरती  शर्मा पुत्री रमाकांत शर्मा के विवाह हुआ था। शादी के बाद से पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने लगा तो आरती अपने पिता के पास आकर रहने लगी। मंगलवार सुबह  आरती और मोहित के बीच फोन पर बात हुई थी। परिवारीजनों का कहना है कि इसके बाद मोहित मानसिक रूप से  परेशान हो गया। मां नीता और बहन ने उसे समझाया भी था। रात करीब 12 बजे वह अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। बुधवार सुबह करीब छह बजे नीता ने मोहित को जगाने के लिए आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। उन्होंने जंगले से अंदर झांक कर देखा तो चीख निकल गई। आसपास के लोग पहुंच गए। सूचना पर थानाध्यक्ष रसूलपुर पुलिस बल के साथ मौके पर आ गए। किसी तरह से दरवाजा खोलकर शव को फंदे से उतार पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मोहित के परिवारीजनों ने आरती, सास  सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें