फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दिन में स्ट्रीट लाइट जलती मिली तो जिलाधिकारी ने दिए सेवा समाप्ति के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
दिन में स्ट्रीट लाइट जलती मिली तो जिलाधिकारी ने दिए सेवा समाप्ति के आदेश
विज्ञापन

ईओ को लगाई फटकार, समाधान दिवस में सुनीं समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना। संपूर्ण समाधान दिवस से लौटते समय जिलाधिकारी को दिन में स्ट्रीट लाइट जलती मिलने पर ईओ को कड़ी फटकार लगाई। कर्मचारियों की सेवा समाप्ति के आदेश दिए। जिलाधिकारी ने एसएसपी के साथ तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की शिकायतें सुनते हुए 134 में से 9 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रवि रंजन की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में नगला ककरारी निवासी पुष्पेंद्र यादव ने गांव के मार्ग की खराब हालत के बारे में शिकायत दर्ज कराई। इस दौरान कहा पूर्व में भी वह कई बार शिकायत दर्ज करा चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। वही नगला भदाना निवासी सोती लाल ने पैमाइश कराई जाने की शिकायत दर्ज कराई। नगला प्रदुमन के ग्रामीणों ने जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने की शिकायत दर्ज कराई। एसएसपी आशीष तिवारी के साथ शिकायतें सुनते हुए जिलाधिकारी रवि रंजन ने 134 में से 9 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया। अन्य शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को तय समय सीमा के अंदर निस्तारित करने के आदेश दिए। वही संपूर्ण समाधान दिवस से लौटते समय जिलाधिकारी को स्ट्रीट लाइट जलती मिली। दिन में स्ट्रीट लाइट जलने पर मामले को गंभीरता से लिया। मौके पर अधिशासी अधिकारी विपिन कुमार को बुलाकर कड़ी फटकार लगाई। इस दौरान संबंधित कर्मचारियों की सेवा समाप्ति का आदेश दिया। जानकारी देते हुए अधिशासी अधिकारी विपिन कुमार ने बताया आउटसोर्सिंग पर तैनात उमेश एवं अनिल कुमार की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है। वही लिपिक कमल सिंह से पूरे मामले में स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें