श्रीकृष्ण विवाह प्रसंग को सुनकर भावविभोर हुए श्रद्धालु
फिरोजाबाद। गोपाल आश्रम में चल रही भागवत कथा के पांचवें दिन शुक्रवार को कथा व्यास निशांत मिश्रा ने भगवान श्रीकृष्ण विवाह प्रसंग प्रस्तुत किया। कथा सुनने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। विवाह के दौरान कन्यादान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भजनों पर भक्तों ने जमकर नृत्य किया।
कथा व्यास ने गोवर्धन की पूजा के बाद श्रद्धालुओं के समक्ष भगवान के कई अन्य कथाओं का प्रसंग बड़े ही सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। उन्होंने जैसे रुकमणी विवाह प्रसंग शुरू किया तो श्रद्धालु खुशी से झूम उठे। इस दौरान महिला श्रद्धालु कन्यादान के लिए उमड़ पड़ीं। इस दौरान कथा व्यास द्वारा भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को थिरकने को मजबूर कर दिया। संवाद