फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मां ने रुपये देने से किया मना तो बेटे ने आत्महत्या का किया प्रयास

Sun, 15 Feb 2026 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना नगला खंगर के गांव नगला ब्राह्मण में शुक्रवार शाम को एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। परिजन उपचार को सिरसागंज सीएचसी ले गए। जहां गंभीर हालत देखकर ट्रॉमा सेंटर भेजा गया।
विज्ञापन

परिजन के अनुसार गांव नगला ब्राह्मण निवासी अवधेश (42) अपनी मां शांति देवी के साथ रहते हैं। शुक्रवार शाम को अपनी मां से 200 रुपये मांगे, लेकिन मां के मना करने से वह नाराज हो गए और अपने कमरे में चले गए। जहां रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। भांजे की बहू लक्ष्मी ने देखते ही परिजन को आवाज दी गई। परिजन अवधेश को उपचार के लिए सिरसागंज सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां गंभीर हालत देखकर ट्रामा सेंटर को रेफर किया गया। वहां चिकित्सकों की टीम द्वारा उपचार किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें