जसराना में खेत में थ्रेसिंग के लिए कटी रखी गेहूं की फसल
- फोटो : FIROZABAD
जसराना(फिरोजाबाद)। बिगड़ रहे मौसम के मिजाज ने किसानों को चिंता में डाल दिया है। किसानों की मानें तो फसल कटने एवं थ्रेसिंग होने में तकरीबन पंद्रह दिन लग जाएंगे। ऐसे में यदि तेज बरसात हुई तो किसानों को काफी नुकसान होगा। मिलावली निवासी किसान वेदप्रकाश ने बताया प्रतिदिन शाम के समय बूंदाबांदी हो रही है। हालांकि हल्की बूदांबादी से कोई नुकसान नहीं है लेकिन अगर बरसात तेज होती है तो किसानों को नुकसान होगा।
उन्होंने कहा अभी भी खेतों में गेहूं की फसल पड़ी है। नगला हंसी निवासी किसान सूरजपाल ने कहा ने कहा प्रतिदिन मौसम का मिजाज बदल रहा है। यदि बरसात के साथ ओलावृष्टि हुई तो सब्जियों को भी नुकसान होगा। जसराना क्षेत्र में बड़ी संख्या में किसान सब्जियों का उत्पादन करते हैं। सिंहपुर निवासी किसान अंकेश यादव ने बताया रवी की फसल के दौरान कई बार बरसात एवं ओलावृष्टि से किसानों का काफी नुकसान हो चुका है। मौसम के मिजाज को लेकर किसान काफी परेशान हैं।