फिरोजाबाद। पूर्व सभासद हादी हसन अंसारी ने कहा कि कोरोना महामारी के बीच पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी सबसे आगे रहकर जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं। पुलिस के जवान लॉकडाउन का पालन कराने के लिए दिन रात्रि एक करने में लगे हैं। प्रथम कोरोना योद्धा के रूप में पुलिस के जवानों को पीपीईकिट को मुहैया कराई जाए। ताकि वह अपनी ड्यूटी को और सुरक्षित तरीके से अंजाम दे सकें।