फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहागनगरी में मौसम की मार, प्लेटलेट्स की बढ़ी डिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कभी धूप तो कभी बारिश, मौसम की मार सुहागनगरी पर भारी पड़ रही है। सरकारी और निजी अस्पतालों के पलंग इन दिनों फुल चल रहे हैं। वायरल बुखार पीड़ितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। डेंगू के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। इस बीच निजी अस्पतालों में प्लेटलेट्स की डिमांड तेजी से बढ़ गई है। शहर की दो प्रमुख ब्लड बैंक में प्लेट्लेट्स आठ से 10 यूनिट प्रतिदिन जा रही हैं। कई लोग आगरा से प्लेटलेट्स का इंतजाम करके ला रहे हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से लोग प्लेट्लेट दान करने वाले रक्तदाता की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में डेंगू के मरीज कम पहुंच रहे हैं। लेकिन मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक स्वीकार रहे हैं कि डेंगू जैसे लक्षण वाले मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। निजी अस्पतालों में बड़ी संख्या में डेंगू का इलाज चल रहा है। प्लेटलेट्स अचानक कम होने पर चिकित्सक मरीजों को भर्ती कर रहे हैं। जिला अस्पताल में स्टॉक लगभग समाप्त है। इधर, प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर की ब्लड बैंक में भी रक्तदाता को बुलाकर प्लेटलेट्स निकालकर तीमारदारों को दे रहे हैं। ब्लड बैंक प्रभारी डा. गरिमा सिंह ने बताया कि प्लेटलेट्स दान करने के लिए रक्तदाता आगे आ रहे हैं।
सोशल मीडिया का ले रहे सहारा
मरीज की हालत गंभीर होने पर परिजन सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। सामाजिक संस्था भी रक्तदाताओं की तलाश के लिए आगे आ रही हैं। अन्यथा मरीज की जान पर भारी पड़ जाती है। सोशल मीडिया पर जानकारी मिलते ही लोग स्वैच्छिक रूप से रक्तदान करने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

क्या कहते हैं चिकित्सक
लोगों में प्लेट्लेट्स कम होने की समस्या आ रही है। डेंगू के मरीज भी मिलना शुरू हो गए हैं। ऐसे में प्लेटलेट्स कंट्रोल करने के लिए उन पर प्लेटलेट्स चढ़ाना आवश्यक हो रहा है। दवा से भी कंट्रोल करने का प्रयास कर रहे हैं।
डा. एसपीएस चौहान, वरिष्ठ फिजिशियन
-अस्पताल में डेंगू के लक्षण वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। लोग घरों पर सावधानी बरतें। जलभराव हो, वहां साफ-सफाई रखें। खिड़कियों का बंद करके रखें। ताकि मच्छर प्रवेश न कर पाए। बुखार आने पर चिकित्सक की सलाह जरूर लें।
विज्ञापन

डा. मनोज कुमार, फिजिशियन मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें