फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप दो दिन से खराब, पानी को तरस रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। दो दिन से नलकूप खराब होने के कारण मोहल्ला किशन नगर, कुशवाहानगर, सवितानगर और महादेवनगर के लोग पानी को तरस रहे हैं। जलकल विभाग टैंकरों से पानी की आपूर्ति करा रहा है, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। क्षेत्रीय निवासी नीरज शर्मा, बाल किशन, सत्यदेव उपाध्याय, अंकित शर्मा, कुलदीप शर्मा, राहुल कुशवाह,रजनी देवी आदि बताया कि पागल बाबा मंदिर के पास लगा नलकूप पहले ही खराब पड़ा था।
विज्ञापन

ठीक कराने के दो घंटे बाद फिर से खराब हो गया। किशननगर का नलकूप भी दो दिनों से खराब है। इससे क्षेत्र में पानी का संकट बढ़ गया है। किशन नगर के नलकूप को ठीक करने के लिए शनिवार को कर्मचारी आए थे। आधा कार्य छोड़कर चले गए। रविवार सुबह करीब 11 बजे तक कोई कर्मचारी नहीं आया। फोन करने पर टैंकरों से पानी भेजा गया।
जलकल विभाग के अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे। क्षेत्रीय पार्षद निहाल सिंह कुशवाहा का कहना है कि पागल बाबा मंदिर का नलकूप देर शाम तक ठीक करा दिया जाएगा। किशन नगर के नलकूप को लेबर द्वारा कार्य किया जा रहा है। उसको भी जल्द ठीक करा दिया जाएगा। इससे लोगों को पानी मिलता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें