फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंद-बूंद पानी को तरस रहे मोहल्ला छपरिया के बाशिंदे

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रामगढ़ क्षेत्र के आकाशवाणी रोड पर मोहल्ला छपरिया के करीब पांच हजार परिवार गंगा जल के लिए तरस रहे हैं। जल निगम ने क्षेत्र में पाइप लाइन तो डाल दी लेकिन कनेक्शन अब तक नहीं कराए। ऐसे में लोग आज भी बूंद-बूंद पानी को तरस रहे है। क्षेत्रीय लोग समस्या से जलकल विभाग और जल निगम के अधिकारियों को कई बार अवगत भी करा चुके है।
विज्ञापन

जेडाझाल परियोजना के अंतर्गत मोहल्ला छपरिया और उसके आसपास के क्षेत्रों में जल निगम द्वारा पाइप लाइन डाल दी गई है। हालांकि विभागीय अधिकारियों द्वारा मोहल्ला छपरिया और उसके आसपास के मोहल्लों में जाने वाली पाइप को मैन लाइन से जोड़ा और न ही लाइन में लोगों को कनेक्शन किए गए। ऐसे में आज भी पांच हजार से अधिक की आबादी के सामने पानी का संकट बना हुआ है।
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि यदि मैन लाइन से लाइन को जोड़ने के साथ ही कनेक्शन करा दिए जाए तो पानी का संकट खत्म हो जाएगा लेकिन अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे। जबकि कई बार जल निगम और जलकल विभाग के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो सकी। ईद जैसे त्योहार पर भी क्षेत्रीय लोगों को पानी नहीं मिला था। जल निगम के अधिशाषी अभियंता ओमवीर दीक्षित के अनुसार क्षेत्र के बारे में जानकारी नहीं है, जेई से बात करके समस्या का हल कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें