फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में घटा जलस्तर, पांच लाख की आबादी को नहीं मिला पानी

विज्ञापन
झाल गोपालपुर पर नहर का निरीक्षण करने पहुंची नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा के साथ जलकल विभाग के अधिकार - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। झालगोपालपुर नहर में शुक्रवार को जलस्तर कम होने के कारण शनिवार को शहर की पेयजल व्यवस्था ठप हो गई। इसके कारण शहर की पांच लाख की आबादी को गंगाजल नहीं मिला। लोग खाली बर्तनों को लेकर पानी की तलाश करते दिखाई दिए।
विज्ञापन

पेयजल व्यवस्था बाधित होने पर नगर आयुक्त के साथ जलकल विभाग के अफसर झालगोपालपुर नहर पहुंचे। सिंचाई विभाग के अफसरों से बात की। देरशाम पानी सप्लाई को शुरू कराया। शाम पांच बजे नंदपुर स्थित इंटेक प्लांट पर नहर का पानी (गंगाजल) पहुंचा। लेकिन टंकियों तक सप्लाई देर शाम तक नहीं पहुंची। इस कारण शहर के लोगों को शाम को भी सप्लाई नहीं मिल सकी।
नरौरा बांध से झालगोपालपुर नहर को प्रतिदिन 50 क्यूसेक पानी दिया जाता है। शुक्रवार को सिंचाई विभाग के अफसरों ने इटावा ब्रांच की नहर में पानी अधिक होने के कारण नरौरा बांध से पानी का प्रवाह कम कर दिया। इससे झालगोपालपुर नहर में पानी का स्तर घट गया। इसके चलते शुक्रवार शाम को नंदपुर स्थित इंटेक प्लांट तक पानी नहीं पहुंच सका। शहर की टंकियां भी नहीं भरी गईं। जिसको लेकर शनिवार को पूरे दिन पानी की सप्लाई बाधित रही।
विज्ञापन

शहरवासियों को पानी न मिलने की सूचना पर नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा और जलकल विभाग के महाप्रबंधक रामबाबू राजपूत झालगोपालपुर नहर पहुंचे। नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा ने डीएम और सिंचाई विभाग के अफसरों से फोन पर बात करने के साथ ही पानी सुचारु कराया। तब कहीं जाकर शाम पांच बजे तक नंदुपर इंटेक तक पानी पहुंच सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें