फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ट्रेन की चपेट में आने से वार्ड बॉय की मौत

Tue, 05 May 2026 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र के रूपसपुर पुल के पास सोमवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से 18 वर्षीय वार्ड बॉय की मौत हो गई। मृतक युवक दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगला बरी चौराहा, थाना रामगढ़ निवासी अनिल कुमार (18) पुत्र दिनेश चंद्र एक निजी ट्रॉमा सेंटर में वार्ड बॉय के रूप में कार्यरत था। साथ ही वह बीएससी फाइनल का छात्र भी था। सोमवार रात करीब 8:30 बजे अनिल अपनी ड्यूटी पूरी कर साइकिल से घर के लिए निकला था। देर रात रूपसपुर पुल के पास वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। देर रात तक जब अनिल घर नहीं पहुंचा, तो परिजन को चिंता हुई। रात करीब 10 बजे परिजन ने उसे फोन किया, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ मिला। काफी खोजबीन के बाद पुलिस के जरिए परिजन को हादसे की सूचना मिली।
इस मामले में परिजन की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। इंस्पेक्टर लाइनपार रमित आर्य ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें