फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद मिल रही धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद मिल रही धमकी
विज्ञापन

पीड़ित वीरेंद्र ने दिया एसएसपी को शिकायती पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। फर्जी बैनामा प्रकरण के पीड़ित नगला बिश्नू निवासी वीरेंद्र सिंह ने बुधवार को एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि विपक्षियों के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी होने के उसे परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी जा रही है। गिरफ्तारी वारंट जारी होने से विपक्षी बौखला गए हैं। वह राजीनामा के लिए दबाव बना रहे हैं। वे मेरे साथ कोई भी घटना कारित कर सकते हैं।
शिकायती पत्र में पीड़ित ने कहा कि मेरे अथवा परिवार के साथ कोई घटना होगी तो इसके लिए विपक्षी जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा 2004 में सपा सरकार के दौरान फर्जी तरीके से वनवारीलाल ने फर्जी तरीके से गड़सान निवासी शिकोहाबाद के पूर्व चेयरमैन रामप्रकाश उर्फ नेहरू के नाम बैनामा कर दिया था। जबकि बनवारीलाल के पास प्लाट के स्वामित्व का कोई अधिकार प्राप्त नहीं था। प्लाट पर शारदा देवी ,खेमचंद्र एवं रामसेवक उर्फ बंटी ने कब्जा कर लिया था। इस फर्जी कार्य में राजबहादुर व बालकिशन का सहयोग रहा था। उन्होंने कहा कि इसके बाद दस सितंबर 2018 को एक और फर्जी बैनामा रामप्रकाश उर्फ नेहरू ने राजबहादुर के परिवार की महिलाओं जलदेवी पत्नी भंवर सिंह उर्फ राजबहादुर, जलदेवी पत्नी गिरेंद्र सिंह,भूरी देवी, बेबी, सरोज देवी,निवासी नगला बिश्नू थाना लाइनपार एवं रामनगर निवासी कांतिदेवी के नाम कर दिया। दोनों बार फर्जी बैनामा कराने में बैनामा लेखक ओमकार सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। एसपी ग्रामीण डॉ. अखिलेश नारायन सिंह बोले, वीरेंद्र सिंह ने शिकायती पत्र एसएसपी ऑफिस में दिया है। इसमें उन्होंने विपक्षी पर धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले की जांच कराकर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

फर्जी बैनामा प्रकरण : 14 के खिलाफ पुलिस ने दाखिल किए आरोप पत्र
फर्जी बैनामा प्रकरण में पीड़ित वीरेंद्र की तहरीर पर बनवारी लाल, शारदा देवी, शिकोहाबाद के पूर्व चेयरमैन रामप्रकाश उर्फ नेहरू निवासी गड़सान, खेमचंद्र, रामसेवक उर्फ बंटी, राजबहादुर, बालकिशन, जलदेवी पत्नी भंवर सिंह उर्फ राजबहादुर, जलदेवी पत्नी गिरेंद्र सिंह, भूरी देवी, बेबी, सरोज देवी, कांति देवी, बैनामा लेखक ओमकार सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल प्रेमपाल के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने शारदा देवी और खेमचंद्र को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। जांच में लेखपाल को छोड़कर पुलिस ने 14 के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। गिरफ्तारी के लिए उच्च न्यायालय से स्थगन आदेश प्राप्त कर लिया था।
विज्ञापन

पीड़ित की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता प्रवीन यादव एडवोकेट ने बताया स्थगनादेश छह माह के लिए मान्य होने के कारण न्यायालय की ओर से सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के समधी रामप्रकाश यादव नेहरू समेत 12 को नोटिस जारी किए गए थे। जवाब न देने पर एसीजेएम प्रथम अंबरीश त्रिपाठी ने रामप्रकाश सहित 12 के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि वारंटी रामसेवक उर्फ बंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। आरोपी व पूर्व चेयरमैन रामप्रकाश यादव का कहना है कि इस मामले में हाईकोर्ट से उन्हें स्थगनादेश मिला हुआ था। न्यायालय की ओर से मेरे पास कोई नोटिस नहीं आया है। न ही वारंट के संबंध में कोई जानकारी है। उधर, इस मामले में आरोपी सरोज देवी और खेमचंद्र उच्च न्यायालय से जमानत पर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें