फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम परिसर में शिक्षकों ने दिया धरना, अफसरों-प्रवर्तन दल से हुई नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम परिसर में शिक्षकों ने दिया धरना, अफसरों-प्रवर्तन दल से हुई नोकझोंक
विज्ञापन

- नगर शिक्षाधिकारी ने निगम प्रशासन के खिलाफ यूपी कॉप पर दर्ज कराई शिकायत
- नगर शिक्षाधिकारी कार्यालय का सामान जबरन फेंकने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। लंबे समय से नगर निगम परिसर में संचालित नगर शिक्षाधिकारी कार्यालय को जबरन खाली कराने के मामले में बुधवार को शिक्षक लामबंद हो गए। सुबह दस बजे से 200 से अधिक शिक्षकों ने नगर निगम परिसर में धरने पर बैठ गए। निगम प्रशासन की हठधर्मिता के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। इसी बीच नगर निगम के अधिकारियों और प्रवर्तन दल के सदस्यों से शिक्षकों की नोकझोंक भी हुई। हालांकि नगर आयुक्त ने प्रकाश विभाग के कमरे में कुछ हिस्सा देने की बात कही। मगर शिक्षक नहीं माने। नगर शिक्षाधिकारी विजय सिंह ने कार्यालय जबरन खाली कराने के विरोध में नगर निगम प्रशासन के खिलाफ ऑनलाइन शिकायत यूपी कॉप पर दर्ज कराई है।
नगर निगम परिसर में संचालित नगर शिक्षाधिकारी कार्यालय को 18 अप्रैल की शाम को जबरन खाली करा दिया गया था। आनन-फानन में निगम ने कार्यालय स्थल पर तोड़फोड़ कराकर नया कार्य भी शुरू करा दिया। इससे शिक्षक नाराज हो गए। बुधवार सुबह 10 बजे जनपद के करीब दो सौ से अधिक शिक्षक जुटे। यही नहीं प्राइवेट स्कूल संचालक भी विरोध में पहुंचे। बीएसए अंजली अग्रवाल, नगर शिक्षाधिकारी विजय सिंह भी नगर निगम पहुंच गए। बीएसए ने नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा से वार्ता की। नगर आयुक्त ने प्रकाश विभाग के कमरे में ही नगर शिक्षाधिकारी कार्यालय का सामान रखने की अनुमति दे दी। मगर शिक्षकों ने नगर शिक्षाधिकारी कार्यालय को प्रकाश विभाग के साथ साझा करने से मना कर दिया और बाहर निकल आए। जिस कमरे को खाली कराया, उस कमरे में अंदर जाने की शिक्षकों ने कोशिश भी की। पुलिस बल के मौके पर पहुंचने पर भी शिक्षक डटे रहे। दोपहर बाद नगर शिक्षाधिकारी विजय सिंह ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ ऑनलाइन शिकायत यूपी कॉप पर पर दर्ज कराई है। प्रदर्शन में प्राथमिक शिक्षक संघ की नगर संयोजिका कल्पना राजौरिया, जिलाध्यक्ष डा. शौर्यदेवमणि यादव, कमलकांत पालीवाल, दिनेश राजा, शिवकांत पलिया, किड्स कॉर्नर स्कूल के प्रशासक मयंक भटनागर, उप्र जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ओपी शर्मा, आनंद श्रोत्रिय, बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के कमल यादव, मोहित कुमार, अनुराग मिश्रा, शिवेंद्र कुमार, रानी कमाल, धीरेंद्र यादव, मुनेंद्र यादव, मूवी शर्मा, ललित शर्मा, अनीता पोखरियाल, जफर आदि शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन

आज से नियमित चलेगा सत्याग्रह
प्राथमिक शिक्षक संघ की नगर संयोजिका कल्पना राजौरिया ने बताया कि नगर शिक्षाधिकारी कार्यालय को जबरन खाली कराया गया। कार्यालय की वापसी के लिए शिक्षकों ने निर्णय लिया है कि प्रत्येक दिन दोपहर 12.30 बजे से दो घंटे का सांकेतिक सत्याग्रह नगर निगम परिसर में किया जाएगा। शिक्षकों में नगर निगम की इस जबरन कार्रवाई से आक्रोश है।
- हमने नगर निगम जाकर नगर आयुक्त से वार्ता की। नगर आयुक्त ने प्रकाश विभाग के कमरे में ही नगर शिक्षाधिकारी कार्यालय का सामान रखने की अनुमति दी है। इस बात को शिक्षक मानने को तैयार नहीं हैं। वार्ता से हल निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
अंजली अग्रवाल, बीएसए
- नगर निगम में संचालित कार्यालय को जबरन खाली करा दिया गया। कार्यालय संचालन के लिए जगह नहीं है। सामान का नुकसान भी हुआ है। हमने ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

- विजय सिंह, नगर शिक्षाधिकारी
कार्रवाई की बात सुनकर नगर आयुक्त पर भड़के शिक्षक
कार्यालय में जब नगर आयुक्त, बीएसए और शिक्षकों के बीच वार्ता चल रही थी। नगर आयुक्त ने विरोध कर रहे शिक्षकों के खिलाफ स्कूल समय में विरोध करने पर कार्रवाई की बात कही। इस पर शिक्षक भड़क गए। शिक्षकों ने जवाब दिया कि पढ़ाई छोड़कर संचारी रोग अभियान सहित अन्य कार्यों में ड्यूटी क्यों लगाई जाती है। इस बात को सुनकर नगर आयुक्त ने चुप्पी साध ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें