फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी शुल्क के विरोध में व्यापारियों का धरना, बंद रही मंडी समिति

विज्ञापन
कोटला रोड स्थित गल्ला मंडी में व्यापार मंडल के आंदोलन के दौरान बैठक करते व्यापार मंडल के पदाधिका? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मंडी शुल्क के विरोध में व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने सोमवार को मंडी समिति में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान मंडी बंद रही। वहीं, व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन मंडी सचिव को दिया है। साथ ही उन्होंने मंडी शुल्क को समाप्त करने की मांग भी की है। व्यापार मंडल ने चेतावनी दी है कि यदि मंडी शुल्क खत्म नहीं किया गया तो व्यापारी 26 सितंबर तक चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

मंडी समिति स्थल पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष रवींद्र लाल तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मंडी शुल्क समाप्त कर दिया गया है, लेकिन प्रदेश सरकार ने इसे खत्म नहीं कर रही है। यदि सरकार द्वारा मंडी शुल्क समाप्त नहीं किया गया तो चरणबद्ध तरीके से 26 सितंबर तक आंदोलन किया जाएगा। साथ ही मंडी समिति के अंदर जुलूस निकाला जाएगा। मंडी परिसर के अंदर पेयजल और सफाई व्यवस्था भी पूरी तरह से ध्वस्त है।
इसके सुधार की मांग भी सभा के दौरान उठी। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेश पालीवाल और सतीश सिंघानिया ने की। संचालन महानगर अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने किया। इस दौरान संजय गुप्ता, देश दीपक यादव, आसिम खां, शंकर शर्मा, सुधीर वार्ष्णेय, ठा. मुन्नालाल, भारतीय किसान यूनियन के अमित शर्मा, विक्रम पचौरी, दीपक गोस्वामी के साथ संजय अग्रवाल, सर्वेश गुप्ता, उमेश चंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें