फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: वृंदावन के संत की चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरकर मौत

Sat, 29 Nov 2025 07:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
टूंडला। चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान वृंदावन आश्रम में रह रहे संत की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस भेजा है। लंबे समय बाद वे परिवार से मिलने जा रहे थे।
विज्ञापन




औरेया के थाना अछल्दा अंर्तगत गांव रायपुर निवासी 55 वर्षीय बृजकिशोर मथुरा वृंदावन में एक आश्रम में रहते थे। गांव में उनका पूरा परिवार है। शुक्रवार शाम को घर आने के लिए इटावा जाने वाली ईटीए पैसेंजर में आगरा छावनी स्टेशन से अछल्दा जाने के लिए सवार हुए थे। ट्रेन के छलेसर स्टेशन पर पहुंचने पर वह पानी लेने के लिए स्टेशन पर उतरे थे, तभी ट्रेन चलने लगी।
चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान उनका पैर फिसल गया तथा कटकर मौके पर ही उनकी मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। शनिवार को पहुंचे परिजन उनका शव पैतृक गांव रायपुर ले गए, जहां परिजन ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी मोनू आर्या ने बताया कि ट्रेन से कटकर संत की मौत हुई है। परिजन के पहुंचने पर शव को उनके हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें