फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: वृंदावन के संत की दर्दनाक माैत...ट्रेन में चढ़ने के दाैरान फिसला पैर, परिवार से मिलने जा रहे थे घर

Sat, 29 Nov 2025 08:25 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

घर जा रहे वृंदावन के संत की ट्रेन से गिरकर माैत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को साैंप दिया। गांव में उनके शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
संत का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टूंडला में चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान वृंदावन आश्रम में रह रहे संत की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस भेजा है। लंबे समय बाद वे परिवार से मिलने जा रहे थे।
विज्ञापन


औरेया के थाना अछल्दा अंर्तगत गांव रायपुर निवासी 55 वर्षीय बृजकिशोर मथुरा वृंदावन में एक आश्रम में रहते थे। गांव में उनका पूरा परिवार है। शुक्रवार शाम को घर आने के लिए इटावा जाने वाली ईटीए पैसेंजर में आगरा छावनी स्टेशन से अछल्दा जाने के लिए सवार हुए थे। 

ट्रेन के छलेसर स्टेशन पर पहुंचने पर वह पानी लेने के लिए स्टेशन पर उतरे थे, तभी ट्रेन चलने लगी। चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान उनका पैर फिसल गया तथा कटकर मौके पर ही उनकी मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन


शनिवार को पहुंचे परिजन उनका शव पैतृक गांव रायपुर ले गए, जहां परिजन ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी मोनू आर्या ने बताया कि ट्रेन से कटकर संत की मौत हुई है। परिजन के पहुंचने पर शव को उनके हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें